सक्ती में देर रात युवक पर कटर से जानलेवा हमला। स्टेशन के पास हुए विवाद के दौरान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा पर अज्ञात युवक ने कटर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।