कुलपहाड़: पिपरी में खेत में हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तमंचा व आला कत्ल बरामद, महोबकंठ पुलिस की कार्रवाई
थाना महोबकंठ पुलिस ने खेत में हुई हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपेन्द्र उर्फ टिंकू राजपूत (24) निवासी ग्राम पिपरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 25 मई की रात ग्राम पिपरी स्थित खेत में हरनारायण राजपूत (54) की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।