गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान में कथित गड़बड़ी को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं,निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने मतदान प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके साथ समर्थक एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने बैनर के माध्यम से"वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो"के नारे के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जिलाधिकारी के जरिए अपनी शिकायत पहुंचाते हुए मतदान प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी और निष्कलंक होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की
#jiladhikarikaryalayGorakhpur
#MLCpratyashiRajivYadav
#SNewsliveGorakhpur
Gorakhpur, Gorakhpur | Nov 5, 2026