चाईबासा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने चाईबासा में मूक-बधिर बच्चों और बुजुर्गों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी
झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने चाईबासा में आशा किरण मूक-बधिर विद्यालय और झींकपानी वृद्धाश्रम में दीपावली के मौके पर मिठाई, पटाखे और जरूरी सामान बांटकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।