मखदुमपुर: मिसिर विगहा गांव में गली के अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, सीओ से न्याय की गुहार
प्रखंड के भैख पंचायत अंतर्गत में मिसिर विगहा गांव गली का अतिक्रमण कर दीवार बना दिए जाने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है दीवार पीसीसी ढलाई पर ही बना दिया गया जिसे गांव में आवागमन बाधित है ।उक्त गली में पड़ने वाले ग्रामीणों एवम उनके मवेशियों को गांव से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है।उक्त जानकारी ग्रामीणों ने शुक्रवार के दिन 2 बजे दी।