गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 1367.61 करोड़ की उत्तर कोयल जलाशय परियोजना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
गया जिलाधिकारी शशांक शुभंकर आज दिनांक 11 फरवरी बुधवार की सुबह 11 बजे को वाप्कोस व संवेदक SSR कंस्ट्रक्शन अभियंता व जल संसाधन विभाग के साथ उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के पैकेज 10 के अधीन उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का विस्तृत स्थल निरीक्षण किये। यह परियोजना ₹1367.61 करोड़ की लागत से बनेगा।