रामगढ़: रामगढ़ में दुकान के बाहर से मिक्सर मशीन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Ramgarh, Alwar | Sep 7, 2026 रामगढ थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां रेलवे फाटक के पास लालकोठी स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर खड़ी मिक्सर मशीन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने सोमवार को दोपहर 12 बजे मामले की रिपोर्ट थाना रामगढ़ में देते हुए चोरी हुई मशीन बरामद कराने की मांग की है।