नरवल: महाराजपुर में 12 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा नहीं, शव अरहर के खेत में मिला था
महाराजपुर में 12 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक हत्या का मामला एक सप्ताह बाद भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। 27 जनवरी को अपहरण की गई बच्ची का शव तीन दिन बाद अरहर के खेत में रक्त रंजित अवस्था में मिला था।डीसीपी क्राइम आरती सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया सर्विलांस टीम मामले में जुटी हुई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।