नरवल: महाराजपुर में 2 दिन से लापता 12 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
महाराजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।सोमवार शाम को बकरी चराने गई 12 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी,जिसके बाद पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।थाना प्रभारी में गुरुवार सुबह 10बजे बताया छात्रा का शव सिखठिया में अरहर के खेत में पड़ा मिला है।हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है।