नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में चौकीदार की ईंटों से कूच कर हत्या, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। धमना गांव स्थित एक फॉर्म हाउस में 55 वर्षीय चौकीदार रामप्रकाश की नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला, डीसीपी पूर्वी ने गुरुवार 2:00 बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।