नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में कुंभ से लौट रहे अर्टिगा कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक महिला की हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में कुंभ स्नान से लौट रहे थे। महोली मोड़ के पास शुक्रवार 11 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अर्टिका कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है एक महिला की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।