मखदुमपुर: जहानाबाद पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
जहानाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट और शराबबंदी कानून के तहत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक एनडीपीएस एक्ट के मामले का वांछित अभियुक्त, छह शराब तस्करी के आरोपी और दो शराब पीने के आरोपित शामिल हैं। पुलिस के लगातार दबिश अभियान के कारण दो अन्य अभियुक्तों ने जहानाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया।