कुर्था: अक्षय तृतीया पर अरवल में बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क, मंदिरों का विशेष निरीक्षण जारी
Kurtha, Arwal | Apr 18, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी के मार्गदर्शन में अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाह रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक शिंपु कुमारी ने टीम गठित कर प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया।