गोरखपुर: धर्मशाला बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित 44 बेड के आश्रय गृह का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम 6.30 बजे धर्मशाला बाजार में नवनिर्मित 44 बेड के आश्रय गृह का आज उद्घाटन किया उन्होंने आश्रय गृह में मौजूद 117 जरूरतमंदों को कंबल बांटा है। वहां पर मौजूद बच्चों को उन्होंने खिलौने और टॉफियां दिया। इस मौके पर गोरखपुर के जिलाधिकारी एसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।