चूरू: पटवार परीक्षा की तैयारी में जुटा प्रशासन, जिला परिषद सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
Churu, Churu | Aug 13, 2025 चूरू में आगामी 17 अगस्त को दो पारियों में होने वाली पटवार परीक्षा के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में उप-समन्वयक, केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अतिरिक्त केंद्राधीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन परमेन्द्र शर्मा और जगदीश खेड़ीवाल ने किया।