चूरू: पंचायत समिति सभागार में नियमित टीकाकरण व जीरो डोज पर आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
Churu, Churu | Aug 13, 2025 चूरू पंचायत समिति सभागार में बुधवार को यूनिसेफ के सहयोग से नियमित टीकाकरण एवं जीरो डोज कार्यक्रम के तहत समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों का आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को तिरंगे वितरित किए गए और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की शपथ दिलाई गई।