सारठ: मंझलीबाद मोड़ के पास स्कूल वैन-पिकअप की टक्कर में एक बच्ची की मौत, 5 गंभीर; मुआवजे के लिए सड़क जाम
नारंगीमोड़-चितरा मार्ग पर मंझलीबाद मोड़ के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे स्कूल वैन व पिकअप की टक्कर से 1 दर्जन बच्चे घायल हो गए। पूर्व MLA रणधीर सिंह ने सभी घायलों को एंबुलेंस से निजी नर्सिंग होम लेकर गया, जहां 1 बच्ची की मौत हो गई और 5 को देवघर रेफर किया गया है। MLA चुन्ना सिंह, पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता ने घायलों का हाल चाल जाना। सड़क जाम पर BDO व SDPO पहुंचे हैं