परसिया: न्यूटन वार्ड नं 8 में अहीरी मढ़ई मेला भरा, अहीरी नृत्य टोलियों ने किया प्रदर्शन
न्युटन के वार्ड 8 में अहीरों मढ़ई मेले का आयोजन किया गया। मेले में 6अहिरी नृत्य टोलियों ने प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम मालदेव बाबा का विधिवत पूजन किया गया।,चंडी माता को ध्वज अर्पित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । अहीरी नृत्य की 6 टोलियों ने प्रस्तुति दी । मातृशक्ति संगठन की बहनों द्वारा तलवार और दंड प्रदर्शन किया गया।