किसान कल्याण हमारा संकल्प, किसान हित सर्वोपरि : सुरेन्द्र सिंह नामधारी
उत्तराखंड राज्य किसान आयोग की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
देहरादून, 25 सितम्बर 2026। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग की राज्य स्तरीय बैठक शुक्रवार को कृषि निदेशालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है और किसान कल्याण हमारा संकल्प है। प्रदेश के किसानों की समस्याओं का समाधान करना और उनके हितों की रक्षा करना आयोग की प्राथमिकता है।