बयाना: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सोनम ने प्रदेश में टॉप किया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बयाना की होनहार बेटी सोनम सैनी ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनम निजी सीनियर सेकंडरी स्कूल बयाना में कक्षा 9 की छात्रा है।