त्योंदा: त्योंदा मे 28 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी,रविवार को PM के बाद परिजनो ने शव थाने के सामने रखकर किया चक्काजाम, चाचा पर आरोप
Tyonda, Vidisha | May 19, 2024 शनिवार रात को त्योदा में रहने वाले 28 वर्षीय सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। रविवार को शव का पीएम करा कर परिजनों द्वारा शव थाने के सामने रखकर चक्काजाम किया। परिवार ने मृतक के चाचा पर आरोप लगाए। टीआई मांगीलाल भाटी की समझाइए और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।