त्योंदा: त्योंदा के स्वास्थ्य केंद मे फैली गंदगी से मरीज और रहवासी परेशान,शुक्रवार को साफ-सफाई को लेकर उठी मांग
Tyonda, Vidisha | May 18, 2024 त्योंदा अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मरीज और रहवासियो ने आवाज उठाई है। शुक्रवार को यहां फैली गंदगी को लेकर साफ सफाई करने के संबंध में मांग की गई। पूर्व में भी त्योंदा के स्वास्थ्य केंद मैं गंदगी को लेकर शिकायत सामने आई है। लोगों का कहना है कि यहां बीमार लोग इलाज के लिए आते हैं। गंदगी से और भी ज्यादा बीमार हो जाते हैं।