त्योंदा: रसूलपुर की घाटी गुरूवार दोपहर बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल युवक को त्योदा अस्पताल मे कराया भर्ती
Tyonda, Vidisha | May 16, 2024 गुरुवार दोपहर को त्योदा के नजदीक रसूलपुर की घाटी पर एक बाइक सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को त्योदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायल युवक का नाम सामने नहीं आ पाया है। वहीं पुलिस इस घटना मे पूछताछ और जांच में जुटी है।