करायपरसुराय: लक्ष्मी पूजा को लेकर बाजारों में रौनक, प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज; प्रशासन मुस्तैद
प्रखंड क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पूजा स्थलों तक ले जाने में श्रद्धालु और पूजा समितियों के सदस्य जुटे हुए हैं। लक्ष्मी पूजा की रात्रि में विभिन्न स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पर्व को लेकर बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।