गुना नगर: खेजरा चक गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मुक्ति धाम में चली गोलियां, एक महिला घायल, 9 नामजद व अन्य पर मामला दर्ज
गुना में धरनावदा थाना के खेजरा चक गांव में हाल ही में एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान पारदी समुदाय के दो गुटों में पुरानी रंजिश में विवाद हुआ। फायरिंग में एक महिला मोर बाई पारदी घायल हो गई उपचार जारी है। 9 जनवरी को एसपी अंकित सोनी ने कहा, 9 नामजद और दो-तीन अन्य पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार होंगे।