गुना नगर: रामपुर गांव के तालाब में डूबा 7 वर्षीय बच्चा, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गुना जिले में बमोरी थाना क्षेत्र के भुराचक सिलावती गांव निवासी 7 वर्षीय बच्चे कृष्णा ओड़िया पुत्र बद्री ओड़िया की रामपुर तालाब की नहर में बहने से मौत हो गई। 9 जनवरी को जिला अस्पताल में परिजनों ने कहा, 8 जनवरी को कृष्णा नहर में बह गया, रात में सर्चिंग की गई। एसडीईआरएफ की टीम पहुंची। 9 जनवरी सुबह शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।