गुना नगर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, सफाई और क्रिटिकल केयर व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 9 जनवरी शाम को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गंदगी फैलाने और सफाई में लापरवाही पर कार्यवाही, पार्किंग के टेंडर जल्द शुरू करने के साथ स्टोर रूम, सर्जरी वार्ड और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम दो सप्ताह में पूरा कर हैंडोवर करने, फर्नीचर, सिस्टम, मशीनरी सेटअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा, लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।