गुना नगर: छिपोन गांव के पास चलते ट्रक से गिरी मक्का की बोरी, मक्का से फिसली बाइक, पिता-पुत्र घायल
गुना जिले में बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में गुना आरोन मार्ग के छिपोन गांव के पास 9 जनवरी शाम को चलते ट्रक से मक्का की बोरी गिर गई। मक्का की बोरी फटने से मक्का सड़क पर बिखर गई, जिसमें बरखेड़ा हाट निवासी बाइक से जा रहे पिता पूरन प्रजापति और पुत्र अरविंद प्रजापति घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही की गंभीर चोट नहीं आई।