कुचाई: खरसावां-कुचाई क्षेत्र में भारी बारिश से संजय और सोना नदी उफान पर, लोगों में बढ़ी चिंता
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण संजय और सोना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। दोनों नदियां उफान पर हैं, जिससे नदी किनारे बसे गांवों और आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश के बाद नदी का पानी तेज बहाव के साथ पुल-पुलियों के आसपास तक पहुंच गया है। तस्वीरों में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कई स्था