Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय ,जमुई 24 जुलाई 2026 शीर्षक: जमुई में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल, जल्द खुलेगा ‘जीविका दीदी हाट’, तैयारी तेज। जमुई: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जीविका के संयुक्त प्रयासों के तहत जल्द ही जमुई सदर प्रखंड के झाझा बस स्टैंड स्थित एसजीएसवाई भवन में जीविका दीदी हाट का शुभारंभ किया जाएगा। स्वाभिमान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड द्वारा संचालित होने वाले इस हाट के खुलने से लगभग 20 से 25 जीविका दीदियों को प्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होगा। जीविका दीदी हाट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों को स्थानीय स्तर पर एक सुव्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराना है। इस हाट परिसर में उपभोक्ताओं को ताजी सब्जियां, फल, किराना, डेयरी उत्पाद, मछली-मांस, जन औषधि, स्टेशनरी, सिलाई, श्रृंगार सामग्री और कृषि उत्पादों के साथ-साथ दैनिक उपयोग की अन्य शुद्ध एवं पौष्टिक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। हाट के व्यवस्थित संचालन, सुरक्षा, स्वच्छता और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए एक पांच सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। दुकान आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने हेतु लॉटरी प्रणाली अपनाई जाएगी। इसी क्रम में हाट के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जीविका जिला कार्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय टीम द्वारा जीविका दीदियों एवं अधिकारियों को हाट संचालन की कार्यप्रणाली, दुकान प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता और गुणवत्ता नियंत्रण के विविध पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें स्वाभिमान संकुल संघ की दीदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार ने बताया कि हाट के लिए झाझा बस स्टैंड स्थित भवन का भौतिक निरीक्षण पूर्व में ही सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जमुई जिले में इस हाट की शुरुआत से न केवल महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन समृद्ध होगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को एक स्थायी पहचान और बेहतर बाजार भी मिल सकेगा। #Jeevika #Jeevikajamui #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

21 views | Jamui, Bihar | Jul 24, 2026

MORE NEWS

'भूमिहार-ब्राह्मण' विवाद पर विजय कुमार सिन्हा बोले— खतियान में दर्ज जाति नहीं बदली जा सकती

#Tags:
#Bihar #Patna #VijayKumarSinha #BiharPolitics #CasteSurvey #Khatiyan #BhumiharBrahmin #MonsoonSession #BiharAssembly #SamratChaudhary #PoliticalNews #BreakingNews

'भूमिहार-ब्राह्मण' विवाद पर विजय कुमार सिन्हा बोले— खतियान में दर्ज जाति नहीं बदली जा सकती #Tags: #Bihar #Patna #VijayKumarSinha #BiharPolitics #CasteSurvey #Khatiyan #BhumiharBrahmin #MonsoonSession #BiharAssembly #SamratChaudhary #PoliticalNews #BreakingNews

Sono, Jamui | Jul 25, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद पटना और जमुई में छात्रों का प्रदर्शन।

जमुई कचहरी चौक पर छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही तथा अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कानून-व्यवस्था कहीं भी प्रभावित नहीं हुई और प्रदर्शन निर्धारित समय के भीतर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

#Tags
#Jamui #Patna #JantarMantar #StudentProtest #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #Students #Police #SDPO #LawAndOrder #PeacefulProtest #Bihar #SevenTakNews #JamuiUpdates

दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद पटना और जमुई में छात्रों का प्रदर्शन। जमुई कचहरी चौक पर छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही तथा अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। एसडीपीओ ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कानून-व्यवस्था कहीं भी प्रभावित नहीं हुई और प्रदर्शन निर्धारित समय के भीतर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। #Tags #Jamui #Patna #JantarMantar #StudentProtest #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #Students #Police #SDPO #LawAndOrder #PeacefulProtest #Bihar #SevenTakNews #JamuiUpdates

Sono, Jamui | Jul 24, 2026

जमुई में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, महिसौड़ी चौक पर हंगामा

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमुई के महिसौड़ी चौक पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने उपद्रव के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

#Tags
#Jamui #BreakingNews #JamuiNews #StudentProtest #MahisouriChowk #DM #SP #SDM #SDPO #BiharNews #PoliceAction #LawAndOrder #SevenTakNews

जमुई में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, महिसौड़ी चौक पर हंगामा छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमुई के महिसौड़ी चौक पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने उपद्रव के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। #Tags #Jamui #BreakingNews #JamuiNews #StudentProtest #MahisouriChowk #DM #SP #SDM #SDPO #BiharNews #PoliceAction #LawAndOrder #SevenTakNews

Sono, Jamui | Jul 24, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई मजबूती

जमुई सदर अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने इलाजरत 50 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण सहायता राशि एवं फूड बास्केट प्रदान किया। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की समीक्षा कर आवश्यक चिकित्सीय एवं पोषण संबंधी परामर्श भी दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच हो और दवा का पूरा कोर्स बिना रुके लिया जाए। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों से 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी मरीजों के पोषण में सहयोग करने की अपील की।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

👉 यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, तेजी से वजन घटना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच कराएं।

#टीबीमुक्तभारत #TBMuktBharat #निक्षयपोषणयोजना #निक्षयमित्र #स्वस्थजमुई #जमुई #जिलाप्रशासनजमुई #स्वास्थ्यविभाग #सदरअस्पतालजमुई #जनस्वास्थ्य #TBFreeIndia #BiharHealth #SevanTakNewsJamui

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई मजबूती जमुई सदर अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने इलाजरत 50 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण सहायता राशि एवं फूड बास्केट प्रदान किया। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की समीक्षा कर आवश्यक चिकित्सीय एवं पोषण संबंधी परामर्श भी दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच हो और दवा का पूरा कोर्स बिना रुके लिया जाए। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों से 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी मरीजों के पोषण में सहयोग करने की अपील की। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। 👉 यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, तेजी से वजन घटना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच कराएं। #टीबीमुक्तभारत #TBMuktBharat #निक्षयपोषणयोजना #निक्षयमित्र #स्वस्थजमुई #जमुई #जिलाप्रशासनजमुई #स्वास्थ्यविभाग #सदरअस्पतालजमुई #जनस्वास्थ्य #TBFreeIndia #BiharHealth #SevanTakNewsJamui

Sono, Jamui | Jul 24, 2026