टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई मजबूती
जमुई सदर अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने इलाजरत 50 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण सहायता राशि एवं फूड बास्केट प्रदान किया। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की समीक्षा कर आवश्यक चिकित्सीय एवं पोषण संबंधी परामर्श भी दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच हो और दवा का पूरा कोर्स बिना रुके लिया जाए। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों से 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी मरीजों के पोषण में सहयोग करने की अपील की।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।
👉 यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, तेजी से वजन घटना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच कराएं।
#टीबीमुक्तभारत #TBMuktBharat #निक्षयपोषणयोजना #निक्षयमित्र #स्वस्थजमुई #जमुई #जिलाप्रशासनजमुई #स्वास्थ्यविभाग #सदरअस्पतालजमुई #जनस्वास्थ्य #TBFreeIndia #BiharHealth #SevanTakNewsJamui
Sono, Jamui | Jul 24, 2026