मुरैना नगर: न्यू आमपुरा स्थित अभिनंदन वाटिका में अखिल भारतीय चिकित्सा संघ ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक का किया आयोजन
शहर के न्यू आमपुरा स्थित अभिनंदन वाटिका में आज शाम अखिल भारतीय चिकित्सा संघ कार्यकारिणी की एक बैठक की गई।जिसमें बताया गया कि यहाँ नव वर्ष मिलन समारोह करते हुए संगठन के विस्तार को लेकर बैठक में चर्चा की गई साथ ही यह भी बताया गया कि सभी चिकित्सकों को केवल प्राथमिक चिकित्सा ही करनी है और संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए,इसको लेकर सभी अपने-अपने सुझाव रखें।