मुरैना नगर: रामलाल का पुरा गांव में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन
चिंनोनि थाना क्षेत्र के रामलाल का पुरा गांव में खेत पर काम करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, ग्रामीण आज गुरुवार को एकत्रित होकर एसपी ऑफिस पहुंचे हैं और ज्ञापन देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है।