मुरैना नगर: द्वारिकाधाम कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिविल लाईन थाना पुलिस कर रही जांच
मुरैना शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली द्वारिकाधाम कॉलोनी में रहने वाली महिला नीतू आज अपने घर में ही मृत अवस्था में मिली।सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुची और जांच पड़ताल शुरू कि,पुलिस ने आज दोपहर मृतिका का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।उधर पुलिस ने मर्ग क़ायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।