मुरैना नगर: संजय कॉलोनी से अधेड़ व्यक्ति लापता, बेटे ने सिटी कोतवाली में पुलिस को दी सूचना
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कि संजय कॉलोनी में रहने वाले आनंद सिकरवार ने आज दोपहर थाने पहुंचकर अपने लापता पिता को तलाशने आवेदन देकर फरियाद लगाई है।बेटे ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर कि रात मेरे पिता सुनील सिकरवार बिना बताये घर से कहीं चले गए है।उनको बहुत तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।पुलिस ने आवेदन लेकर मामले कि जांच शुरू कर दी है।