मुरैना नगर: एमएस रोड पर पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्टेशन पर कैश लेनदेन बंद, भोपाल पुलिस मुख्यालय का अजीबोगरीब आदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 1 जनवरी 2025 से पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्टेशन मुरैना एमएस रोड पर नया अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है ,जिसमें पेट्रोल डीजल लेने वाले ग्राहकों को फोनपे, गूगल पे से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना होगा ,नगद राशि देने पर पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा, कई लोग पेट्रोल पंप से निराश होकर भी लौट रहे थे। पुलिस के फरमान की शहर भर में चर्चा हो रही है।