मुरैना नगर: बैरियल चौराहे के पास बस स्टैंड के सामने सर्विस लेन पर गड्ढे और कीचड़ से वाहन चालक परेशान
मुरैना नेशनल हाईवे-44 अथॉरिटी की लापरवाही के कारण सर्विस लेन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे भारी वाहन तो दूर दोपहिया वाहन एवं पैदल रहागीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। सर्विस लैन में जगह-जगह गहरे गड्ढे और पानी भर जाने के कारण कीचड़ हो गया है और बस संचालक सहित अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,आए दिन वहान पलटते पलटते बच रहे हैं।