सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने करीब ₹20000 की अवैध शराब के साथ मोटरसाइकिल की जब्त, 2 आरोपियों को पकड़ा
मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कठास से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 लोगों को पुलिस ने शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को उनकी मोटरसाइकिल से देसी शराब व अंग्रेजी बियर के केन मिले हैं। जिसे बरगवां क्षेत्र में अवैध रूप से बेचा जाना था।