हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, दुकानदारों को मिली हिदायत
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इसकी जानकारी प्रशासन की ओर से रविवार सुबह दी गई। थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में जय प्रकाश चौक, नहर मोड़, स्टेशन रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों, होटलों एवं ठेला-गुमटियों की जांच की गई। अभियान के दौरान किसी भी दुकान