शिवहर: शिवहर ज़िले में शराब के खिलाफ छापामारी, 120 लीटर शराब जब्त
बिहार के छपरा और सिवान में जहरीली शराब से मौत होने के बाद शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर एएलटीएफ टीम के द्वारा आज गुरुवार दोपहर 01 जिला के विभिन्न स्थानों पर शराब को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है. जहां 120 लीटर शराब को विनिस्ट किया गया है. शराब को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।