भवानीपुर: टेंपो के तहखाने में छिपाकर ले जा रहे थे 23.73 लीटर शराब, चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया
भवानीपुर :- मीरगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले पुराने टेंपो से 23.73 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मीरगंज चौक की ओर से एक पुराना टेंपो आ रहा था।