कांके: रांची ज़िले में मतदान की तैयारी पर उपायुक्त और एसएसपी ने दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 समाहरणालय में सोमवार शाम करीब छह बजे उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रांची जिला में होने वाले मतदान की तैयारी के बारे में जानकारी दी। इन्होंने कहा कि रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर भी जानकारी दी।