कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में, जेएमएम महासचिव ने गृह मंत्री पर NIA चार्जशीटेड के चुनाव प्रचार पर निशाना साधा
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गृह मंत्री अमित शाह पर NIA चार्जशीटेड के चुनाव प्रचार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में वे एनडीए के उम्मीदवार को संबोधित कर रहे थे, जिसपर NIA ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। हम सभी जानते हैं कि रमेश सिंह मुंडा की हत्या माओवादियों ने की थी।