कांके: हरमू स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में जेएमएम पर निशाना साधते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 हरमू स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने जेएमएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जेएमएम का मतलब है जमकर मलाई मारो। उन्होंने कहा कि जेएमएम उम्मीदवार रामदास सोरेन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैसे की लेनदेन की चर्चा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई घटना सामने आई है।