कांके: मोरहाबादी स्थित आवास से जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 मोरहाबादी स्थित आवास से सोमवार शाम करीब चार बजे जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जेएमएम का घोषणा पत्र जारी किया। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जेएमएम का घोषणा पत्र को अधिकार पत्र के नाम से जारी किया है। जिसमे जेएमएम के उन तमाम वादों का जिक्र है जो सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी पिछले कुछ महीनों से लगातार करती आ रही है।