बिहार: मानपुर थाना क्षेत्र में जिराइन नदी में अवैध बालू खनन का वीडियो हुआ वायरल
Bihar, Nalanda | Feb 21, 2025 मानपुर थाना क्षेत्र के जिराइन नदी में अबैध रूप से बालू उठाव का वीडियो शुक्रवार की दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शुक्रवार की शुवह का बताया जारहा है जिसमे लोग ट्रैक्टर लगाकर अबैध रूप से बालू का खनन कर रहे है। इस मामले में मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जारही है।