बिछिया: बिछिया नगर परिषद में कर्मचारियों को बड़ी राहत, ₹65 लाख ईपीएफ राशि जमा
मंडला जिले के बिछिया नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम आज शनिवार शाम 5 बजे उठाया गया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी बिछिया सोनाली देव के निर्देशन में नगर परिषद भुआ बिछिया में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संस्कार बावरिया द्वारा लंबे समय से लंबित ईपीएफ राशि जमा कराने की कार्रवाई की गई। नगर परि