फूलिया कलां: नई अरवड़ में संस्कृत विद्यालय खुलने पर ग्रामीणों में जश्न का माहौल
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के नई अरवड गांव के विद्यार्थियों को अब संस्कृत शिक्षा भी मिलेगी। संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय खोला गया हैं। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासक प्रतिनिधि ने विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के बाहर मुंह मीठा करवाकर जमकर नारेबाजी भी की।