पटना ग्रामीण: पटना: इंटरमीडिएट विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी, 55.31% छात्र हुए सफल
इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी किया गया। शनिवार शाम करीब 4:00 बजे BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा में 55.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा में 61 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।