पटना ग्रामीण: PMCH के बाहर एंबुलेंस में 4 घंटे तड़पती रही रेप पीड़िता बच्ची, दरिंदों ने चिरा सीना और पेट
26 मई को मुजफ्फरपुर में 11 साल की एक बच्ची के साथ ना सिर्फ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया बल्कि दरिंदों ने बच्ची का सीना और पेट भी चीर दिया। SKMCH में बच्ची का इलाज चल रहा था लेकिन उचित इलाज नहीं हो पाने की वजह से बच्ची को पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन इस दरिंदगी के बाद भी बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का शिकार रेप पीड़िता बच्ची को होना पड़ा।